

यह अब तक का सबसे अधिक
शक्तिशाली और महंगा कम्प्यूटर है। इसमें कई प्रोसेसर समानान्तर क्रम में
लगे हैं। इस तरह इसमें मल्टी प्रोसेसिंग (Multi Processing) और समानान्तर
प्रोसेसिंग (Parallel Processing) का उपयोग किया जाता है। समानान्तर
प्रोसेसिंग में किसी कार्य को अलग- अलग टुकड़ों में तोड़कर उसे अलग-अलग
प्रोसेसर द्वारा संपन्न कराया जाता है। इस पर कई व्यक्ति एक साथ कार्य
(Multi user) कर सकते हैं। इसकी गणना क्षमता और मेमोरी अत्यंत उच्च होती
है।

विश्व का प्रथम सुपर कम्प्यूटर क्रे. के.-1 एस (Cray K-1S) है
जिसका निर्माण अमेरिका के क्रे. रिसर्च कम्पनी (Cray Research Company) ने
1979 में किया।
उपयोगः पेट्रोलियम उद्योग में तेल
की खानों का पता लगाने, अंतरिक्ष अनुसंधान, मौसम, विज्ञान, भूगर्भीय
सर्वेक्षण, स्वचालित वाहनों के डिजाइन तैयार करने, कम्प्यूटर पर परमाणु
भट्टियों के सबक्रिटिकल परीक्षण (Subcritical Test) आदि में।
No comments:
Post a Comment