की-बोर्ड यह एक महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस
और पीसी का आवश्यक अंग है। इसकी सहायता से डाटा को कम्प्यूटर में डाला जाता
है। कम्प्यूटर को दिए जाने वाले निर्देशों को भी की-बोर्ड की सहायता से
दिया जाता है। माउस के खराब हो जाने पर की-बोर्ड को माउस की जगह थोड़ी
मुश्किल से प्रयोग किया जा सकता है।यूपीएस बिजली की सप्लाई बंद हो जाने पर कम्प्यूटर को अचानक रूक जाने से रोकने के लिए यूपीएस
का प्रयोग किया जाता है। इसमें एक रीचार्जेबल बैटरी होती है जो कम्प्यूटर को लगातार सप्लाई देती रहती है। कम्प्यूटर के अचानक बंद हो जाने पर किए जा रहे कार्यों के समाप्त होने और डिस्क के खराब होने का खतरा बना रहता है।
इसे रोकने के लिए यूपीएस का प्रयोग किया जाता है । जब बैटरी की क्षमता कम होने लगती है तो यूपीएस ध्वनि संकेत देकर उपयोगकर्ता को कम्प्यूटर बंद करने के लिए चेतावनी देता है।
सीवीटी इसका प्रयोग घरेलू सप्लाई में होने वाले वोल्टेज
के उत्तार चढ़ाव को रोकने के लिए किया जाता है ताकि कम्प्यूटर को एक समान बिजली मिलती रहे।
माउस यह एक इनपुट डिवाइस है। इसे प्वाइंटिंग डिवाइस भी कहते हैं।
इसमें दो या तीन बटन होते हैं। यह सीपीयू से जुड़ा रहता है। जीयूआई के कारण इसका महत्व बढ़ा है।



No comments:
Post a Comment